सहारनपुर जिले में राजस्थान पुलिस ने नकली नोटों का कारोबार कर रहे एक व्यक्ति जिसका नाम गौरव पुंडीर है को थाना सदर बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। मीडिया को जानकारी देते हुए जयपुर से आई पुलिस द्वारा बताया कि जयपुर में दो लोगों को इसी महीने पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था जिनके पास से 500 रूपये और 200 रूपये के नकली नोट बरामद हुए थे जिन्होंने जयपुर पुलिस को जानकारी दी कि नकली नोटों का कारोबार सहारनपुर जिले में हो रहा है यहां पर असली 1 लाख रूपयों के बदले नकली 3 लाख नोट उपलब्ध कराएं जाते हैं जिसके चलते जयपुर पुलिस ने सहारनपुर में छापेमारी की और गौरव पुंडीर नामक व्यक्ति को करीब साढे चार लाख नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया। जयपुर पुलिस ने संबंधित थाने में मुख्य आरोपी गौरव पुंडीर को पहले ले जाकर पूछताछ की उसके बाद थोड़ी देर में ट्रांजिट रिमांड के लिए संबंधित कोर्ट में पेश कर रही है जहां से मुख्य आरोपी को जयपुर लेकर जाएंगे!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़