✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
नगर परिषद ने रची विकास की इबारत महिला नेतृत्व ने तोड़े रिकॉर्ड, विकास को दी नई ऊँचाई
कटनी//विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र आज प्रदेश ही नहीं बल्कि दूर-दराज़ तक अपने विकास कार्यों के लिए पहचाना जा रहा है। इस उपलब्धि के पीछे जहाँ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक का दूरदर्शी मार्गदर्शन है वहीं कैमोर और विजयराघवगढ़ नगर परिषदों का समर्पित कार्य इसे और सशक्त बना रहा है।विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के अथक प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में जिस तरह विकास की नींव मजबूत हुई उसी क्रम में नगर के परषदों ने कंधे से कंधा मिलाकर विकास की गाथा लिखी है। विशेष बात यह रही कि कैमोर नगर परिषद की अध्यक्ष पलक नमित ग्रोवर और विजयराघवगढ़ नगर परिषद की अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुवे ने सीमित समय और चुनौतियों के बावजूद ऐसा कार्य किया जिसने वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए।
महिला शक्ति बनी विकास की प्रेरणा
अक्सर कहा जाता है कि अवसर मिलने पर नारी नेतृत्व चमत्कार कर सकती है विजयराघवगढ़ विधानसभा इसका जीवंत उदाहरण बन चुका है। दोनों नगर परिषदों की कमान जब महिला नेतृत्व के हाथों में आई तब कुछ लोगों ने शंका भी व्यक्त की लेकिन आज वही लोग इनकी उपलब्धियों को देखकर निःशब्द हैं।नगर विकास के क्षेत्र में सड़क प्रकाश व्यवस्था स्वच्छता पेयजल सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों ने यह साबित कर दिया कि महिला नेतृत्व केवल संवेदनशील ही नहीं बल्कि दृढ़ निर्णायक और परिणाम देने वाला नेतृत्व भी होता है।पूर्व में कई अनुभवी अध्यक्ष नगर परिषद की कुर्सी पर आसीन रहे लेकिन इन महिला अध्यक्षों के कार्यकाल में जिस गति पारदर्शिता और प्रतिबद्धता से विकास हुआ वह अपने आप में एक नया मानदंड स्थापित करता है।
विधायक का मार्गदर्शन बना संबल
यह कहना कतई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि यह समस्त विकास यात्रा विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के मार्गदर्शन के बिना संभव नहीं थी। उनका नेतृत्व केवल निर्देश देने तक सीमित नहीं बल्कि हर स्तर पर सहयोग निगरानी और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
उन्होंने न केवल विधानसभा क्षेत्र को दिशा दी बल्कि नगर परिषदों को भी निरंतर प्रेरित किया कि विकास जन जन तक पहुँचे।
विपक्ष हताश, विकास निरंतर गतिमान
आज स्थिति यह है कि विकास की तेज़ रफ्तार ने विपक्ष को हतप्रभ कर दिया है। उपलब्धियों का सामना न कर पाने की स्थिति में अब आरोप-प्रत्यारोप और भ्रामक वक्तव्यों का सहारा लिया जा रहा है लेकिन जनता सब देख रही है।सच यही है कि जहाँ विकास बोलता है वहाँ झूठ टिक नहीं पाता।विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र आज इस बात का प्रमाण बन चुका है कि जब नेतृत्व मजबूत हो और सोच सकारात्मक हो व संकल्प जनहित का हो तो विकास अपने आप इतिहास रचता है। महिला अध्यक्षों की कार्यशैली विधायक का मार्गदर्शन और जनसमर्थन इन तीनों के समन्वय ने क्षेत्र को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचा दिया है।