*जनपद फतेहपुर*
*प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत एक बाईक रैली का किया गया आयोजन*।।:-
*फतेहपुर*।।:-
सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की संस्था सीएससी ई- गवर्नेंस सर्विजेज़ इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से विभिन्न लाभार्थी सेवाओं का अभियान चलाकर नागरिकों को पंजीकरण करने के क्रम मे आज प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत एक बाईक रैली का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला कृषि भवन से उप कृषि निदेशक राममिलन परिहार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
वही फतेहपुर के सीएससी जिला प्रबंधक शरद श्रीवास्तव व रवि केशव प्रताप ने बताया की बाईक रैली करने का उद्देश्य किसान भाइयों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध मे जागरूक करना है और आयुष्मान भारत, ई-श्रम पंजीकरण, प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, प्रधामंत्री व्यापारी मानधन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आदि का आयोजन किया जाता है।
*जिला संवाददाता:- दीपक मिश्रा रिपोर्ट,इंडियन टीवी न्यूज*
*जनपद फतेहपुर/उत्तर प्रदेश*