पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर के साथ काम करने वाले पार्षद दल ने आगामी 3 फरवरी को शब्बे ए बारात की तैयारियों के लिए नगर और 32 गांवो के कब्रिस्तानों में साफ/सफाई/झाड़ी कटान/स्ट्रीट लाइट/सामुदायिक शौचालय की मरम्मत/पानी के टैंकरों के लिए मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह और नगर आयुक्त शिपू गिरि को सौंपे पत्र बोले नगर आयुक्त 3 दिनों में सफाई/स्ट्रीट लाइट की हो जाएगी व्यवस्था!
पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर दिल की धमनियों की बीमारी से स्वस्थ होकर एक बार फिर से लोगो की समस्याओं को सुलझाने में लग गए है आगामी 3 फरवरी को शब्बे ए बारात को देखते हुए पार्षद मंसूर बदर की अगुवाई में काम करने वाले पार्षद दल ने मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह और नगर आयुक्त शिपू गिरि से मुलाकात की पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि नगर और 32 गांवो में कब्रिस्तानों का बुरा हाल है खासकर निगम के कब्रिस्तान अंबाला रोड पर दबनी वाला में 4 से 5 फिट की झाड़ियां हो रही है एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है जिससे लोगों को बहुत दिक्कतें है अविलंब उद्यान विभाग से मालियों को लगा कर झाड़ियों की सफाई करवाई जाए पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि उनके द्वारा 4 सोलर हाई मास्क लाइट और 1बड़ी हाई मास्क लाइट लगवाई गई थी जिसको अज्ञात चोर चोरी कर ले गए इन पोलो के स्ट्रेक्चर पर लाइट्स लगवाई जाए और 200 लाइट शुरू से तालाब तक लगवाई जाए इसके साथ कुतुबशेर साहब वाला कब्रिस्तान, कंबोह वाला,कुम्हारों वाला, बंजारों वाला, नाइयों वाला,शेखों वाला,शिया वाला,गोटेशाह वाला,धोबी वाला,गोरे गरीबा वाला,हाजी शाह कमाल,निरंजन शाह वाला,पेपर मिल, वाल्मीकि बस्ती वाला,दरगाह शाहनूर जी आदि में साफ/सफाई/स्ट्रीट लाइट,रास्तों को ठीक करवाने,का काम अविलंब हो पार्षद मंसूर बदर और समीर अंसारी ने दबनी वाला कब्रिस्तान के बाहर सामुदायिक शौचालय के दरवाजों/टोंटियों/साफ सफाई के लिए,पार्षद सईद सिद्दीकी पार्षद इज़हार मंसूरी पार्षद गुलज़ेब खान ने सफाई स्ट्रीट लाइट के लिए,पार्षद ज़फ़र अंसारी, पार्षद डॉक्टर मंसूर पार्षद आसिफ अंसारी पार्षद रईस पप्पू और मेनपाल पार्षद ने सभी कब्रिस्तान और मस्जिदों के बाहर सफाई चुने कि व्यवस्था की मांग की मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह और नगर आयुक्त शिपू गिरि ने विश्वास दिलाया कि 3 दिनों में सफाई स्ट्रीट का काम शुरू हो जाएगा!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़