*जयसिंहनगर में योजनाबद्ध तरीके से चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान*
जयसिंहनगर| जयसिंहनगर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के तहत नगर परिषद जयसिंहनगर द्वारा नगर में योजनाबद्ध तरीके से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में जयसिंहनगर की साफ सफाई की व्यवस्था को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से नगर परिषद जयसिंहनगर की मुख्य नगर पालिका अधिकारी नीलम तिवारी द्वारा नगर के सभी पंद्रह वार्डो को पांच पांच के समूह में तीन जॉन में बाट कर हर जोन में साफ सफाई संबंधित व्यवस्था हेतु प्रभारियों की नियुक्ति की गई।
*आज से आरम्भ हुआ नगर स्वच्छता का अभियान*
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के लिए नगर परिषद जयसिंहनगर की मुख्य नगर पालिका अधिकारी नीलम तिवारी द्वारा गठित टीम ने अलग अलग जोन के वार्डो की साफ सफाई, जाम नालियों की सफाई , उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान में सफाई का कार्य से स्वच्छता अभियान अंतर्गत आरम्भ किया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के लिए नगर परिषद की गठित टीम में स्वच्छता प्रभारी हरगोविंद चतुर्वेदी, सह प्रभारी अमित शुक्ला, उप राजस्व निरीक्षक अजय कोल, चन्द्र प्रताप कुशवाहा, विनोद श्रीवास्तव के साथ अन्य कर्मचारीयो को जयसिंहनगर के समस्त वार्डो की स्वच्छता की जिम्मेदारी दी गई है।
*स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में स्वच्छ नगरों की श्रेणी में जयसिंहनगर को अग्रणी स्थान दिलाने के प्रयास में जयसिंहनगर में वार्डो को जोन में बाट कर सफाई अभियान को चलाया जा रहा है। जिसके लिए टीम का भी गठन किया गया है। जयसिंहनगर के निवासियों से भी अपील है कि कचरे को कूड़ादान में डालकर इस अभियान में सहयोग करें ।
*नीलम तिवारी* *मुख्य नगर पालिका अधिकारी* *नगर परिषद जयसिंहनगर*
*इंडियन टी वी न्यूज़ के लिए ब्यरो चीफ बी के तिवारी के साथ हिमांशु गुप्ता की रिपोर्ट*