ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट जिला बस्तर छत्तीसगढ़
बकावंड– धान खरीदी के अंतिम दिन भी शासन-प्रशासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एसडीएम मनीष वर्मा पूरी तरह सक्रिय नजर आए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शासन-प्रशासन एवं जिला कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना मेरा कर्तव्य है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इसी क्रम में एसडीएम श्री वर्मा ने बकावंड क्षेत्र के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बकावंड, करपावंड, मुली, जयतगीरी, छिंदगांव, गारेगा एवं जैबेल स्थित धान खरीदी केंद्रों का गहन अवलोकन किया और वहां की व्यवस्थाओं की जांच की निरीक्षण के दौरान कुछ खरीदी केंद्रों में अनियमितताएं पाए जाने पर एसडीएम ने संबंधित कर्मचारियों पर कड़ी नाराजगी जाहिर की।उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि भविष्य में भी लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम मनीष वर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि धान खरीदी का कार्य पूरी तरह नियमों के अनुरूप, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न किया जाए, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए और इसके लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।एसडीएम के इस औचक निरीक्षण से जहां खरीदी केंद्रों के कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा, वहीं किसानों ने प्रशासन की इस सक्रियता की सराहना करते हुए इसे उनके हित में उठाया गया सकारात्मक कदम बताया।