आहवा :
आहवा स्थित डांग स्वराज आश्रम में हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर मुस्लिम समाज में भारी आक्रोश देखा गया। घटना के विरोध में आज मुस्लिम समाज के लोग एकजुट होकर रैली के रूप में आहवा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुँचे और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।
रैली में रानी फलिया मस्जिद (पेट्रोल पंप के पास) के अध्यक्ष एवं मुतवल्ली अमीनभाई शाह, ग्यासुद्दीन शेख, साजिद शाह, रफीकभाई, शाहरुखभाई, आसिफभाई सहित समाज के कई लोग अपनी पत्नी और बेटियों के साथ शामिल हुए। सभी ने आदिवासी समाज की बेटी के साथ हुए इस जघन्य कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए अपना रोष व्यक्त किया।