खबर जनपद बांदा के विकासखंड कमासिन अंतर्गत ग्राम पंचायत मुसींवा का है जहां पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पांच दिवसीय रामलीला का ख्याति प्राप्त कलाकारों के द्वारा किया गया सुंदर मंचन जिसमें आज अंतिम दिन ग्रामीण कलाकारों के द्वारा भक्त मोरध्वज नाटक का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, एवं विशिष्ट अतिथि इंद्रजीत यादव जिला पंचायत सदस्य, रावेंद्र कुमार गर्ग ब्लॉक प्रमुख, राजा विश्वकर्मा जिला पंचायत सदस्य के द्वारा रंगोली कार्यक्रम में गांव के ही प्रतिभावान चार छात्राओं को उनके द्वारा बनाई गई रंगोली में अंग वस्त्र व ट्रॉफी देकर उन्हें सम्मानित किया उसके बाद इंद्रजीत यादव ने कहा की रामलीला हमारे जीवन में सबसे सरल व सुंदर ग्रंथ है कलयुग केवल नाम अधारा इस कलयुग में केवल राम का नाम ही भव से पार उतारता है वही विजय विक्रम सिंह के द्वारा मातृशक्ति एवं महिलाओं को अपने बच्चों पर अच्छे संस्कार लाने के लिए हमें सबको रामचरितमानस से अनुसरण करना चाहिए वहीं पर नाटक के मंचन पर अभिनय कर रहे एक से बढ़कर एक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति पर वाह वाही लूटी मंचन के दौरान नृत्यकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को रिझाते रहे नाटक में एक सीन जब आया भक्त मोरध्वज को उनके माता-पिता के द्वारा आरा से काटे जाने व शेर को मांस खिलाने का सीन आया उस समय हजारों की संख्या में बैठे पंडाल में दर्शकों के आंखों से आंसू बहने लगे पूरा पंडाल इस दृश्य को देखकर भावुक हो गया रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रामू विश्वकर्मा, महामंत्री विनोद कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, संयोजक कमासिन मंडल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा के द्वारा बताया गया कि यह हमारे गांव का बहुत पुराना रामलीला है जिसमें ख्याति प्राप्त कलाकारों के द्वारा मंचन होता है वहीं अंतिम दिन एक नाटक होता है जिसमें अपने ही गांव के कलाकारों के द्वारा सुंदर प्रस्तुत दी जाती है इस दौरान ग्राम पंचायत अध्यक्ष मुसींवा, महामंत्री उमानंद सिंह, सुधा सिंह सहित हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे सुरक्षा की दृष्टि से थाना कमासिन के पुलिस के जवान मौजूद रहे कार्यक्रम का सफल संचालन नानू जायसवाल के द्वारा किया गया।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट