ग्राउंड रिपोर्ट | दरभंगा रेलवे स्टेशन
प्लेटफॉर्म की छत कई जगह से टूटी एवं खुली हुई है, जिससे बरसात के समय यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।
बारिश होने पर पानी सीधे प्लेटफॉर्म पर गिरता है, जिससे यात्री भीगने को मजबूर हो जाते हैं। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चों के साथ सफर करने वाले लोगों को खड़े रहने तक की जगह नहीं मिलती। कई यात्रियों ने बताया कि ट्रेन के इंतजार में उन्हें खुले हिस्से में खड़ा रहना पड़ता है।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि प्लेटफॉर्म के ऊपर से हाई वोल्टेज बिजली लाइन भी गुजर रही है, जिससे बरसात के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय यात्रियों का कहना है कि लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई स्थायी मरम्मत नहीं कराई गई।
यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से जल्द छत की मरम्मत कराने और सुरक्षित इंतजाम करने की मांग की है, ताकि बारिश के मौसम में होने वाली परेशानी और संभावित हादसे को रोका जा सके।
Ishwar kumar jha ब्यूरो चीफ, मधुबनी (बिहार)
Indian TV News