आरोपी दूसरे समुदाय का। हिन्दुवादी संगठन का विरोध। बाजार बन्द करवाया। तनाव की स्थिती बनी रही। नैनीताल के पास भवाली में नाबालिक से दुष्कर्म करने के आरोप की रिपोर्ट पीड़िता नाबालिक के माँ दूारा भवाली थाने में लिखवाई है। शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम साहिल है। जो कि टैक्सी चलाने का काम करता है। टम्टयूड़ा भवाली में रहता है, जो कि दूसरे समुदाय का बताया जा रहा है।वही यह खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई कि युवक दूसरे समुदाय का है। जिससे लोगों का आर्कोश और ज्यादा बड गया।जिससे कि तनाव का माहौल बन गया। विभिन्न हिन्दु संगठन के तीस से चालीस लोग अपना विरोध प्रकट करने भवाली थाने में पहुँच गये। आरोपी पर सख्त कार्यवाही व उसके घर पर बुल्डोजर चलाने की माँग करने लगे। जिस पर पुलिस अधिकारियों दूारा लोगों को उचित कार्यवाही करने का आश्वाशन देकर शान्त किया गया। वही विभिन्न संगठन के लोग थाने से जूलूस के रूप में नारे लगाते हुवे बाजार पहुंचे और बाजार बन्द करवाते हुवे हिन्दु जागो के नारे लगाते रहे। तनाव की स्थिती को देखते हुवे पुलिस अलर्ट मोड पर रही, भारी पुलिस बल जुलूस के साथ तैनात रहा।
कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद आसिफ खाँन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, मुर्कदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। युवती का मेडीकल परीक्षण करवाया जायेगा। आरोपी के परिवार की जानकारी व सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।
दिनेश पाण्डे, ब्यूरो चीफ नैनीताल।