प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश,,,,,,,, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत,,,,, ,,,,,, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा ने काफिले के साथ माॅ नर्मदा तट जोगीटिकारिया पहुॅचकर माॅ नर्मदा तट पर दर्शन पूजन अर्चन कर रैली की शुरूआत की काफिला आगे बढते हुए हुण्डई एंजेसी पहुॅचा जहाॅ युवामोर्चा के प्रवीण शर्मा एवं अन्य सहयोगियो ने उनका स्वागत किया। काॅलेज तिराहे पर शिवम चौहान के द्वारा, पुराना नाका पर भागीरथ उरैती एवं सहयोगियों के द्वारा उनका स्वागत किया गया।
युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश का काफिला आगे बढते हुए जैन स्वास्थ्य केन्द्र के सामने पहुॅचा जहाॅ पर पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ. सुनील जैन एवं भाजपा समर्पित कार्यकताओं ने स्वागत किया गया। रैली के दौरान तेज आंधी वर्षा होने पर भी युवाओं का उत्साह कम नही हुआ और युवामोर्चा जिलाध्यक्ष का स्वागत बड़े ही उत्साह एवं गर्मजोशी के साथ जगह जगह पर युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों के साथ आगे बढता गया। वहीं वींरागना रानी अवंती बाई चौक में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का स्वागत केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने शाॅल श्रीफल भेट कर भव्य स्वागत किया। स्वागत का क्रम आगे बढते हुए दीनदयाल मार्केट मे पहुॅचा जहाॅ पर जिला मंत्री सपना जैन, नितिन वैश्य, चंचल अग्रवाल, स्वपनिल छैतीजा, सहित युवा कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। इंदिरा मार्केट में भाजपा के वरिष्ठ नेता केदार बिलैया के द्वारा स्वागत किया गया। वही भारत माता चौक मे राजेन्द्र परमार, मोन्टू दुबे, तोषी श्रीवास्तव, कान्हा शर्मा, नितिन वैश्य, अनुराग नामदेव, पीताम्बर पाराशर, कुशलराज बिलैया, शान्तनु पाठक, मनी सैनी, अभिषेक मिश्रा, सहित युवा कार्यकर्ताओं के द्वारा मंच बनाकर फुलों की वर्षा करते हुए जोरदार स्वागत किया गया। सब्जी मंडी के सामने प्रमथ चौरसिया, शिवांशु मिश्रा, खालिद रजा खान के द्वारा पुष्पवर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया। भव्य काफिला आगे बढ़ते हुए ढ़ोल बाजे के साथ माॅ जगदम्बा मंदिर पहुॅचा जहाॅ पर नवनियुक्त युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा ने माता के दरबार मे माथा टेंककर पूजन अर्चन किया। तत्पश्चात् स्वागत काफिला भाजपा कार्यालय पहुॅचा।