अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
चीरा पटला चिचोली। छात्र-छात्राओं की परीक्षा के पूर्व शुक्रवार को परीक्षा पर चर्चा 2026 कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा विद्यार्थियों से चर्चा की गई। वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी अकरम खान पटेल ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि विद्यार्थियों से परीक्षा को लेकर चर्चा का प्रसारण प्रातः 10:00 बजे हुआ। पूरे देश भर के स्कूलों में प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण देखा गया। अकरम पटेल ने विद्यार्थियों को कहां की अच्छे नागरिक बनने के लिए अच्छी शिक्षा की आवश्यकता होती है मन लगाकर पढ़ाई करें और परीक्षा के समय ध्यान पूर्वक सभी प्रश्नों के उत्तर हम देंगे तो सफलता निश्चित मिलेगी, असफलता से घबराने की आवश्यकता नहीं है, हमें पुनः प्रयास करना चाहिए, विद्यार्थियों को कहां की सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है हमें निरंतर अध्यापन करते रहना चाहिए। इस अवसर पर समस्त स्कूल का स्टाफ व पलक उपस्थित रहे।