INDIAN TV NEWS के लिए
मंडल प्रभारी डॉ शाह नवाज़ की रिपोर्ट
बिजनौर के झालू मार्ग पर स्थित गांव बिलाई के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, टक्कर के बाद बाइक सवार कई मीटर दूर जा गिरे। यह हृदयविदारक घटना नहटौर के खजूरा जट निवासी मृतकों के साथ घटित हुई, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी