बेनीपट्टी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में रविवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी अमित कुमार ने की।
समीक्षा के दौरान लंबित मामलों पर नाराज़गी जताते हुए डीएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को तय समय सीमा के भीतर आरोप पत्र दाखिल कर मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने बैंक, एटीएम और पेट्रोल पंपों की नियमित निगरानी बढ़ाने तथा क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाने को कहा।
डीएसपी ने असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ-साथ थानों में आने वाले फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने पर विशेष बल दिया। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानों के एसएचओ मौजूद रहे।
पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि लापरवाही पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाएगी।
Ishwar kumar jha ब्यूरो चीफ, मधुबनी (बिहार)
Indian TV News