अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल चिचोली चीरापटला। , खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं मेरा युवा भारत बैतूल युवा कार्यक्रम द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम चिचोली ब्लॉक के ग्राम चिरापाटला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम समाजसेवी राजेंद्र यादव, सरपंच रामपाल भलावी चिरापाटला, सुखदेव गुजरे के आतिथ्य में और धनंजय सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर राजेंद्र यादव ने कहा कि भारत सरकार मेरा युवा भारत द्वारा जो कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं इसमें बहुत सारी प्रतिभाओं की एक पहचान हो रही है कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेल जगत में भी अपनी प्रतिभा का हुनर दिखा रहें हैं। सरपंच रामपाल भलावी ने कहा कि गांव में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है केवल हम उन्हें एक मंच प्रदान करने के क्षेत्र की पहल करें। सुखदेव गुजरे ने बताया कि इन प्राचीन खेलों के माध्यम से हम शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं, खेल बीमारियों को दूर रखने में यह एक रामबाण है। धनंजय सिंह ठाकुर ने बताया कि मेरा युवा भारत बैतूल द्वारा हमारे प्राचीन खेल जैसे, कबड्डी, रस्सा खींच, गोला फेंक, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ ,इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिससे ग्रामीण अंचल में छिपी हुई प्रतिभा को अवसर मिल सके। कार्यक्रम का संचालन तनुश्री सोनी ने व आभार संजना धुर्वे ने व्यक्त किया। कबड्डी में प्रथम टाडर युवा मंडल स्थान, द्वितीय झिरियाढोह, गोला फेंक में सतीश प्रथम, द्वितीय सुनील, बालिका वर्ग में प्रथम तनु धुर्वे, द्वितीय विद्या, बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम संजना द्वितीय दीपिका, तृतीय सलोनी, 200 मीटर दौड़ में प्रथम अलकेश, व द्वितीय मुकेश, रस्सा खींच में प्रथम सुरेखा टीम व द्वितीय दुर्गा महिला मंडल ने प्राप्त किया। सभी विजेता उपविजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह वह प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया किया। इस अवसर पर गणपत धुर्वे, निलेश मोरले, दिनेश इरपाचे, संतोष सेलुकर, विजय मर्सकोले, आरिफ खान, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।