जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विवेक श्रोत्रिय द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य को गंभीरता से नहीं लेने एवं उसमें उदासीनता बरते जाने पर विधानसभा क्षेत्र 44-जतारा अंतर्गत नियुक्त 3 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं।
तदनुसार उपयंत्री जनपद पंचायत पलेरा (स्यावनी) श्री रमाशंकर गुप्ता अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 44-जतारा (मतदान केन्द्र क्र. 89 से 99 तक), उपयंत्री जनपद पंचायत जतारा (सतगुवां) श्री संतोष सिंह परिहार अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 44-जतारा (मतदान केन्द्र क्र. 155 से 165 तक) तथा उपयंत्री नगर परिषद जतारा श्री अजय प्रकाश दीक्षित अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 44-जतारा (मतदान केन्द्र क्र. 221 से 231 तक) को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण 2026 के तहत निर्वाचक नामावली सुधार कार्य के अंतर्गत तार्किक विसंगतियां (logical discrepancies) के निराकरण हेतु 8 फरवरी 2026 को आयोजित वीसी में अनुपस्थित होने तथा तार्किक विसंगतियां के नोटिस के वितरण में कम प्रगति पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही निर्देशित किया गया है कि 24 घंटे में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।