राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
जिला कटनी में यात्री सुरक्षा, अनुशासन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कटनी पुलिस द्वारा “आपका सारथी कौन” नवाचार के अंतर्गत ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
कटनी पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कोई भी चालक यदि— शराब के नशे में वाहन चलाते पाया जाता है, या लापरवाही पूर्वक या तेज गति से वाहन चलाता है, एवं निर्धारित से अधिक किराया मांगता है, अथवा यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करता है, तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
इस पहल के अंतर्गत सभी ऑटो / ई-रिक्शा चालकों को खाकी यूनिफॉर्म धारण करना अनिवार्य किया गया है। साथ ही प्रत्येक चालक को बैच के रूप में एक विशिष्ट (यूनिक) पहचान संख्या प्रदान की गई है, जिससे यात्रियों को चालक की पहचान करने में सुविधा होगी एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जा सकेगी।
कटनी पुलिस द्वारा आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि यदि किसी चालक द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जाता है, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को प्रदान करें, जिससे त्वरित कार्यवाही की जा सके।
कटनी पुलिस यात्री सुरक्षा एवं जन-सुविधा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।