मधुबनी पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक घटना को होने से पहले ही विफल कर दिया। बिस्फी थाना क्षेत्र के मोईन पुल के पास गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, चाकू और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 15 फरवरी को बिस्फी थाना अध्यक्ष को सूचना मिली कि मोईन पुल के पास कुछ संदिग्ध लोग इकट्ठा होकर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
पुलिस वाहन को देखते ही सभी लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस बल की तत्परता से चार अपराधियों को पकड़ लिया गया, जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
गिरफ्तार अभियुक्त
रविन्द्र कुमार यादव
राहुल कुमार उर्फ राजकुमार
रविन्द्र कुमार यादव (दूसरा)
धर्मेन्द्र कुमार उर्फ धरमू
सभी आरोपी बिस्फी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
बरामद सामान
01 देसी कट्टा
01 जिंदा कारतूस
01 चाकू
03 मोबाइल फोन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे क्षेत्र के एक बड़े घर को चिन्हित कर डकैती की योजना बना रहे थे। पुलिस की तत्परता से उनकी साजिश नाकाम हो गई।
इस संबंध में बिस्फी थाना कांड संख्या 29/26 दर्ज कर भारतीय दंड संहिता की धारा 310(4)/310(5) एवं आर्म्स एक्ट 25(1-B)/26/35 के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
Ishwar Kumar jha
ITN National News Reporter