दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
थाना अमवार चौकी क्षेत्र के अमवार गांव में रहने वाले 30 वर्षीय सलीम पुत्र स्व. अलाउद्दीन ने सोमवार दोपहर करीब तीन बजे पत्नी से पारिवारिक विवाद के बाद गुस्से में घर में रखी चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया।
परिजनों के अनुसार पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद होने पर सलीम ने शराब पीने के बाद घर रखें विषाक्त पदार्थ पी लिया। उल्टी होने पर हालत बिगड़ने लगी, तो परिजनों ने निजी साधन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।
परिजनों ने बताया कि युवक ने गुस्से में घर में रखे चूहे मारने की दवा खा ली है ।
उधर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि युवक की स्थिति पहले से बेहतर और स्थिर है, लेकिन शराब के सेवन के कारण इलाज में कठिनाई हो रही है। फिलहाल सलीम का सीएचसी दुद्धी में ही उपचार जारी है।