अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
चिचोली :- भारतीय जनता पार्टी की नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा रितेश मालवीय का जन्म दिवस आज भाजपा नेताओ,जनप्रतिनिधी एवं नगर परिषद के स्टाफ द्वारा नगर परिषद के सभागृह मे एक कार्यक्रम का आयोजन कर जन्म दिवस मनाया एवं इस अवसर पर सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की ।सोमवार को नगर परिषद सभागृह में 12 बजे से आयोजित नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा रितेश मालवीय के जन्मदिन कार्यक्रम मे- वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह कुशवाहा, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती वर्षा संजय अवलेकर – सोसायटी अध्यक्ष मुकेश मालवीय पार्षद, श्रीमति ज्योति जीवन पानकर,पार्षद जय प्रकाश पप्पू राठौर भाजपा युवा नेता, संजय अवलेकर भाजपा नेता रितेश मालवीय अमनसिह कुशवाह , अमन आवलेकर गोलु जैन रिंकू आर्य, अमित देशपांडे,-रानी गुप्ता नाना राठौर एवं स्टाफ द्वारा- नपा अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ भेट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी!
जन्मदिन को लेकर आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा रितेश मालवीय ने सभी का आभार व्यक्त किया!