रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
मुरैना|माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार बुधवार, 18 फरवरी को आयोजित हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा अंतर्गत रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसायिक अध्ययन, कृषि विज्ञान, गणित के मूल तत्व, गृह प्रबंधन, ड्रॉइंग एवं पेंटिंग विषयों के प्रश्नपत्र शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुए।
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार जिले में कुल 76 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इन केन्द्रों पर केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष तथा कलेक्टर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है। साथ ही परीक्षा की पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखने हेतु विभिन्न उड़नदस्तों का भी गठन किया गया है।
जिला पंचायत सीईओ श्री कमलेश कुमार भार्गव ने जे.एस. पब्लिक स्कूल, उत्कृष्ट विद्यालय तथा गंगा पब्लिक स्कूल, मुरैना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी केन्द्रों पर परीक्षा व्यवस्था स्वतंत्र, निष्पक्ष, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण पाई गई.