सहारनपुर बिहारी गढ़
दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर जंगल से सटी शिवालिक में बाहर के कॉलोनाइजर आकर प्लाटिंग कर रहे हैं और दिल्ली देहरादून के धनी लोगों को महंगे दामों पर बेच रहे हैं। शिवालिक में पहले से मौजूद कुछ कॉलोनाइजर नहीं चाहते कि यहां आकर कोई बाहर का आदमी प्लाटिंग करें। लेकिन इसके बावजूद पंकज शर्मा ने शिवालिक में जमीन खरीदने का काम शुरू किया तो अन्य कॉलोनाइजर यह सहन नहीं कर पाए और षड्यंत्र के तहत पंकज शर्मा के फार्म हाउस पर प्रॉपर्टी विवाद सुलझाने के नाम पर षड्यंत्र रचा गया। जहां पर सैकड़ो गोलियां चली और शिवम नामक युवक की गोली लगने से मौत हो गई पूरी बात कहे तो षड्यंत्र कार्यों का मुख्य उद्देश्य पंकज शर्मा को डराने का था ताकि पंकज शर्मा घबराकर इस क्षेत्र में प्लाटिंग ना करें और डर के मारे यहां से भाग जाए 8 फरवरी को गोली हत्याकांड की घटना घटित हुई आखिर आरोपियों के पीछे किसी बड़े सत्ताधारी नेता का हाथ है जो अब तक अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। सूत्रों का कहना है कि गोली चलने से पहले आरोपी युवक अपने साथियों के साथ अन्य फॉर्म हाउसो पर टिके हुए थे। आखिर कब होंगे आरोपी सलाखों के पीछे। मनोज कांबोज
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़