उरई(जालौन):
कठेरिया समाज का चतुर्थ सामूहिक विवाह महायज्ञ में निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान 17 निर्धन कन्याएं दाम्पत्य जीवन में बंध गईं। नगर में धूमधाम से दूल्हों की सामूहिक बारात निकली, जिसका नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। रविवार को नगर के मेडिकल कालेज चौराहा सपा कार्यालय के पास सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुआ। नगर में दूल्हों की सामूहिक बारात निकाली गई। बारात झांसी रोड से शुरू होकर माहिल तालाब, घंटाघर, शहीद भगत सिंह, जिला अस्पताल, अम्बेडकर चौराहा, कालपी रोड, जायसवाल होती हुई सपा कार्यालय के पास कार्यक्रम स्थल में जाकर समाप्त हुई। समारोह में जनपद के अलावा गैर जनपद निवासी सत्रह निर्धन कन्याएं दाम्पत्य जीवन में बंध गईं। मंत्रोच्चारण के बीच सात फेरे लिये गये। इस मौके पर अतिथियों के अलावा परिजनों ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया। विवाह की रस्म अदायगी पूरी होने पर विदा के समय कठेरिया समाज की ओर से सभी जोड़ों को उपहार, बर्तन, पलंग, कपड़े आदि दिये गये। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में सांसद डिम्पल यादव समेत तमाम लोगों ने आशीर्वाद देने के साथ जीवन भर एक-दूजे के साथ रहने की बात कही। प्रेसवार्ता में सांसद डिम्पल यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर महंगाई, गैस सिलेंडर की किल्लत और बेरोजगारी को लेकर जमकर निशाना साधा और कहां की शादी के मौसम में गैस सिलेंडर के लिए लोगों को लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है,जबकि सरकार कमी से इनकार कर रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार, जमीन कब्जे और किसानों की समस्याओं को लेकर भी सरकार को घेरा। युवाओं की बेरोजगारी और नौकरियों की कमी पर चिंता जताते हुए कहा कि बिना रोजगार के आरक्षण का लाभ कैसे मिलेगा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विधायक तेज प्रताप यादव, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, सांसद नरेश उत्तम, पूर्व विधायक दीपक यादव, मौलाना इकवाल कादरी, पुष्पेंद्र ममना, विधायक इ. ब्रजेश कठेरिया, प्रदेश सचिव महेंद्र सिंह कठेरिया ने भी सम्बोधित किया। आये हुए अतिथियों का विधायक इ. ब्रजेश कठेरिया, प्रदेश सचिव महेंद्र सिंह कठेरिया ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वही प्रमोद सविता नें भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर का चित्र भेट किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, आंनद यादव, हाजी सोहराब खान, सुरेन्द्र बजरिया, प्रदीप दीक्षित, राजीव शर्मा, वीरपाल दादी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, वेद प्रकाश यादव,रामेन्द्र त्रिपाठी, कपिल गुमावली, प्रमोद सविता,कुसुम सक्सेना, मांडवी निरंजन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश