दुद्धी (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश सरकार ने दुद्धी नगर पंचायत में तीन नए सभासदों के नाम की घोषणा कर दी है। इन नामित सदस्यों में कस्बा वार्ड नंबर एक से धनंजय रावत, वार्ड नंबर पांच से सुमित सोनी और वार्ड नंबर सात से पूजा चंद्रवंशी शामिल हैं।
स्थानीय स्तर पर इस निर्णय का स्वागत हो रहा है। नामित सभासदों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। नगर पंचायत के विकास और जनसेवा में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका की उम्मीद की जा रही है। आधिकारिक आदेश जारी होने के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उत्साह व्यक्त किया है।