ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

नहीं रुक रहा नाबालिगों के साथ होने वाला दुष्कर्म हनुमान कथा वाचक महंत सीताराम दास महाराज ने किया नाबालिक से दुष्कर्म… चेला गिरफ्तार, महंत फरार

```

हनुमान कथा वाचक महंत सीताराम दास ने किया नाबालिग से दुष्कर्म… चेला गिरफ्तार, महंत फरार

 

 

एक बाबा प्रवचन, संत्संग और कथा वाचन के बहाने से वहां आई मासूम लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाता था। ऐसा ही शर्मसार कर देने वाला मामला state head crime Rajasthan मोहम्मद इक़बाल रंगरेज जयपुर मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्थित सर्किट हाउस से सामने आया है। जहां समदड़िया बिल्डर्स के कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए आए कथावाचक महंत सीताराम दास महाराज पर नाबालिग ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महंत सीताराम ने अपने साथियों की मदद से नाबालिग के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। जिसके बाद दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग ने सिविल लाइन थाने में पुलिस को शिकायत दर्ज कराई।

 

वहीं मामल में आरोपी महंत फरार हो गया है लेकिन पुलिस ने उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि महंत 1 अप्रैल से शुरू होने वाले हनुमान कथा में शामिल होने रीवा आया था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर महंत को तलाशने के लिए दबिश दे रही है।क्या है पूरा मामला

 

 

सिरमौर चौराहे में 1 अप्रैल से संकट मोचन हनुमान कथा का आरंभ होना था, जिसमें कथावाचक के लिए ब्रह्मऋषि वेदांती जी महराज के साथ महंत सीताराम दास महाराज आया था। लेकिन कथा शुरू होने से पहले ही भागवत कथा वाचक महंत सीताराम दास महाराज पर एक नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगा दिया है।

 

 

मामले में शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई है। तो दुष्कर्म का आरोपी महंत भी फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। बाबा के 1 सहयोगी को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश शुरू कर दी है।

पुराना अपराधी भी शामिल

दरअसल सतना की रहने वाली एक लड़की का कुछ काम अटका हुआ था। इसी परेशानी के चलते उसके काम को पूरा कराने का भरोसा देते हुए विनोद पांडेय नाम के युवक महंत सीताराम से मिलवाने के लिए नाबालिग को रीवा बुलाया था। विनोद इस पूरे मामले की महत्वपूर्ण कड़ी रहा है।

 

 

इतना ही नहीं विनोद काफी पुराना अपराधी है जिसपर कई मामले दर्ज है। लड़की ने जो शिकायत पुलिस को दर्ज कराई है उसके बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रीवा पहुंचने के बाद सोमवार की रात विनोद के 2 साथी लड़की को अपने साथ सर्किट हाउस लेकर गए जहां उन्हें विनोद मिला, उसके बाद वह उसे सर्किट हाउस के कमरा नंबर 4 में लेकर गए।

शराब पिलाकर किया दुष्कर्म

कमरा नंबर 4 में महंत और उसका एक चेला धीरेंद्र आया और सभी वहां शराब पी रहे थे। महंत ने नाबालिंग लड़की को भी शराब पिलाने की कोशिश की। लेकिन लड़की ने इंकार कर दिया तो आरोपियों ने उसे जबरन शराब पिला दी। शराब पिलाने के बाद आरोपी महंत और लड़की को कमरे में अकेला छोड़कर सभी बाहर चले गए।

 

 

और बाहर से दरवाजा बंद किया। महंत ने लड़की के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। तो वह चिल्ला पड़ी। और उसका मुंह दबाकर उसे डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। जिस कमरे में यह घटना हुई वो विनोद पांडेय के नाम से बुक कराया गया था।

 

बता दें कि महंत श्रीराम जानकी मंदिर बहराइच की गद्दी प्रमुख है। इसके अलावा कथा व्यास वशिष्ठ पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि वेदांती जी महराज श्रीधाम अयोध्या के भतीजे भी हैं।

थाने जाकर लड़की ने सुनाई आपबीती

वारदात के बाद महंत ने लड़की को वापस छुड़वाने के लिए उसे कुछ लोगों की मदद से गाड़ी में बैठाया। लेकिन लड़की अपनी जान का खतरा देखते हुए गाड़ी का दरवाजा खोलकर उतर गई। आरोपियों ने उसे गाड़ी में बैठाने की कोशिश की तभी लड़की के पहचान के कुछ लोग वहां से निकल रहे होते हैं,

 

 

जिन्हें आवाज देकर लड़की बुलाती है। लड़की के मुताबिक उसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे। लड़की ने अपने परिचितों के साथ थाने जाकर अपनी आपबीती बताती है। पुलिस ने महंत सीताराम समेत दुष्कर्म मामले में सहयोगी सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही अन्य फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *