इंडियन टीवी न्यूज़ रिपोर्टर मोहम्मद इकराम
मेगा एनपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि आसपा के मुरादाबाद मंडल प्रभारी और साहनपुर नगर पंचायत के चेयरमैन खुशींद मंसूरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सराहना की।
टूर्नामेंट में बुधवार को पीडब्ल्यूडी और अधिवक्ता टीम के बीच मैच खेला गया, जो रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया।
अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है और उनमें खेल के प्रति जुनून बढ़ता है। उन्होंने आयोजकों को सुव्यवस्थित और भव्य प्रतियोगिता कराने के लिए बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहने की उम्मीद जताई।