अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल। ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए सरकार अपने स्तर पर जल संरक्षण के कार्य कर रही है परन्तु आवश्यकता है कि आमजन में भी इसके प्रति जागरूकता हो। जल गंगा संवर्धन अभियान जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम मप्र जन अभियान परषिद के मार्गदर्शन में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विकासखंड बैतूल के नयेगांव में जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम बुधवार को आयोजित किया गया। जिसमें प्राचीन तालाब की सफाई की गई। इस प्रेरणादायक कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणें को जल स्त्रोंतों की नियमित सफाई, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देना और नदियों एवं तालाबों को साफ रखना है। इस मौके पर मप्र जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी ने कहा कि जल संचयन पानी की निजात दिलाने में कारगर उपाय है। संगोष्ठी का संचालन नव अंकुर संस्था से शैलेश मालवीय ने और आभार मेंटर प्रमोद जागरे ने व्यक्त किया। प्रदूषण से बचाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में श्रमदान के पश्चात संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेंटर प्रमोद जागरे, राजू आठनेर, सीएमसीएलडीपी छात्र पायल चौहान, हिमांशी हिवरखेडे, चित्रलेखा जौजारे, नीलू कवडे, सरपंच शांता बाई यादव सहित ग्रामीण जनों का सराहनीय योगदान रहा।