राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से सद्भावना एवं कौमी एकता प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश तथा संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष सच सलूजा द्वारा प्रस्तावित जिलाध्यक्षों की सूची को मंजूरी प्रदान की गई है।
जिले में पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह सहित वरिष्ठ कांग्रेसजनों की अनुशंसा के पश्चात कटनी ग्रामीण के लिए हाजी अब्दुल कादिर (मुन्ना भाई) को सद्भावना एवं कौमी एकता प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से संगठन को मजबूती मिलने के साथ-साथ क्षेत्र में आपसी भाईचारे, सौहार्द और कौमी एकता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नियुक्ति के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है और सभी ने हाजी अब्दुल कादिर मुन्ना भाई को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।