जिला-सिवनी ब्यूरो चीफ
अनिल दिनेशवर
@ जल अभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह
*नवीन आंगनवाड़ी भवन का किया लोकार्पण*

*पलारी:-* आज दिन- *सोमवार*, दिनांक *11 अप्रैल 2022* को केवलारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक *श्री राकेश पाल सिंह* जी के मुख्य आतिथ्य मे अमृत सरोवर का *भूमि पूजन* किया गया।केवलारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जनपद पंचायत केवलारी के ग्राम मुनगापार मे जिला जल संसद के तहत बनाये जा रहे अमृत सरोवर का भूमि पूजन, जल अभिषेक अभियान एवं जल संवाद कार्यक्रम विधायक *विधायक श्री राकेश पाल सिंह* जी के मुख्य आतिथ्य मे किया गया।
इस दौरान ग्रामीण जनों विशेषकर महिलाओं ने विधायक *श्री राकेश पाल सिंह* जी का कलश के साथ आगवानी कर ढोल-बाजे, फूल मालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात पूर्ण विधी विधान से भूमि पूजन उपरांत श्री पाल जी द्वारा ग्रामीणों को संबोधित किया गया।
नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण किया। जल अभिषेक कार्यक्रम में भी विधायक शामिल हुए साथ ही इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का वर्चुअल कार्यक्रम जल अभिषेक एलईडी टीवी के माध्यम से दिखाया गया जिस पर भी विधायक राकेश पाल सिंह शामिल रहे इस दौरान ग्राम पंचायत मुनगापार के ग्रामीण जन उपस्थित रहे। *विधायक राकेश पाल सिंह* जी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का यह कार्यक्रम जल अभिषेक है।
जल स्रोतों को संरक्षण करना और जल जीवन के प्रति लोगों को जागरूक करना यह कार्यक्रम है केवलारी *विधायक राकेश पाल सिंह* जी के साथ मंडल अध्यक्ष पलारी कृष्ण कुमार ठाकुर, महामंत्री श्री प्रकाश ठाकुर विजय परते, उपाध्यक्ष दुर्गेश जानी ठाकुर,बसंत ठाकुर जी जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, मंडल अध्यक्ष केवलारी सचिन अवधिया,शिव चौधरी महामंत्री , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पलारी भवन सिंह ठाकुर,
महामंत्री नीलेश ठाकुर, संदीप सोनी, रोहित ठाकुर, कृष्ण कुमार नाग, तामसिंह ठाकुर, धन्नू लाल ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, छन्नूलाल सराठे, पवन यादव, पोषण पटेल, छोटे पटेल,ग्रामीण जन एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।