सहारनपुर- मिर्जापुर से
थाना मिर्जापुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम शेरपुर पैलो से इस वक्त की एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, शिवालिक की पहाड़ियों की तलहटी में स्थित एक प्राचीन हनुमान मंदिर के अस्तित्व पर देशी दवा कारोबारी की नजर लग गई है। इन लोगों द्वारा मंदिर की जमीन को कब्जाने के प्रयास के बाद स्थानीय ग्रामीणों और हिंदूवादी संगठनों में जबरदस्त उबाल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कथित देशी दवा कारोबारी भारी संख्या में मजदूरों और हथौड़े, गैंती व अन्य औजारों के साथ मंदिर परिसर पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने मंदिर की जमीन को घेरने और वहां बने ढांचे को क्षति पहुंचाने की कोशिश की। जैसे ही मंदिर की जमीन पर हमले की खबर गांव में फैली, देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।ग्रामीणों ने जब इस अवैध कब्जे का विरोध किया, तो मौके मौजूद लोगों में धक्का-मुक्की होने लगी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीण अपनी आस्था को बचाने के लिए दबंगों से कहा सुनी करते नजर आ रहे हैं।सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस कब्जे की कोशिश के पीछे जिन लोगों का नाम सामने आ रहा है, वे पूर्व एमएलसी और खनन माफिया हाजी इकबाल के पूर्व करीबी बताए जा रहे हैं। चर्चा यह भी है कि कब्जा करने वाले लोग प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के घेरे में भी हैं।वही, इस मामले में जब प्रशासन से संपर्क किया गया, तो प्रशासन स्पष्ट किया कि:”यह किसी की निजी संपत्ति नहीं है। यह भूमि सरकार द्वारा निरस्त किए गए पट्टों की श्रेणी में आती है। सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा पूरी तरह अवैध है।”घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल के अनुज सैनी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समर्थन दिया। इस दौरान अनिल वाल्मीकि, राजेश राणा, राजकुमार राणा, और रामचंद्र पुजारी समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने थाना कोतवाली मिर्जापुर में लिखित तहरीर देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई है।फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य बनी हुई है। ग्रामीणों का साफ कहना है कि वे किसी भी कीमत पर अपनी आस्था के केंद्र को खंडित नहीं होने देंगे। अब जनता की नजरें पुलिस और जिला प्रशासन पर टिकी हैं:क्या प्रशासन इन रसूखदार कब्जाधारीयो पर शिकंजा कसेगा?क्या प्राचीन मंदिर की जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराया जाएगा?
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़