दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
दुद्धी तहसील में खाद, बीज व कीटनाशक विक्रेताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर सामूहिक प्रदर्शन किया। पूरे तहसील के दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर तहसील कार्यालय पहुंचे और एसडीएम निखिल यादव को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन श्रीमान कृषि निदेशक, कृषि मंत्रालय भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित है।
सोनभद्र बीज व्यापारी सेवा समिति के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शन में व्यापारियों ने प्रमुख मांगें रखीं, जिनमें”एक से अधिक जनपदों में कारोबार करने पर निदेशालय स्तर से असंवैधानिक लाइसेंस बाध्यता समाप्त हो,जामाव मानक से कम आने या असंवैधानिक लाइसेंस रद्दीकरण न हो, बल्कि नियमानुसार कार्रवाई हो ।खाद की डिलीवरी विक्रेताओं की दुकानों तक पहुंचे। सीलबंद बोरी/कंटेनर से नमूना अमानक पाए जाने पर विक्रेता की बजाय पैकिंग करने वाली कंपनी जिम्मेदार हो। साथी एवं आईपीएमएस पोर्टल उपकरण खरीद के लिए अनुदान मिले, निचले स्तर पर लागू न हो।प्रस्तावित सीड बिल 2025 का सरलीकरण हो।लाइसेंस निलंबन पर 21 दिनों में स्वतः बहाली हो।प्रिंसिपल सर्टिफिकेट हर साल जोड़ने की अनिवार्यता समाप्त हो। और किसानों की झूठी शिकायतों पर जांच समिति गठित कर जांच हो “आदि शामिल हैं ।
एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर पूरे प्रदेश व जिले की सभी तहसीलों में यह मांगें उठाई जा रही हैं। दुद्धी में जसवंत सिंह मौर्य, राम कुमार मौर्य, विश्वजीत मौर्य, अनूप कुमार मौर्य, राकेश कुमार मौर्य, उमेश कुमार कुशवाहा, अरविंद कुमार हवाई, सुनील कुमार, सरवन कुमार जयसवाल, कालिका प्रसाद मौर्य, संजय कुमार कुशवाहा, अंकेश कुमार, विजय कुशवाहा, रघुराज मेहता, सत्येंद्र कुमार, मुकेश कुमार सहित सैकड़ों दुकानदार उपस्थित रहे।