रेचा
पेढरी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आज एक नए आंगनबड़ी केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस नए केंद्र से गांव के 0 से 6 साल तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को पोषण, स्वास्थ्य और पूर्व-प्राथमिक शिक्षा की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।उद्घाटन: केंद्र का उद्घाटन सरपंच श्री पवन यरमे और पूर्व जिला परिषद सदस्य श्रीनिवास दुल्मवार पेंढरी ग्राम पंचायत के सचिव खूने सर रेचा गांव की पाटिल आतला उपस्थिति में किया गया। ग्रामवासियों ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।केंद्र में पूरक पोषाहार, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, प्री-स्कूल शिक्षा और माताओं के लिए पोषण-परामर्श की व्यवस्था रहेगी।सरपंच ने कहा, “यह केंद्र रेचा के बच्चों का भविष्य संवारेगा। कुपोषण दूर करने और बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करने में आंगनबाड़ी की बड़ी भूमिका है।”
रेचा और आसपास के करीब 45 बच्चे और 20 गर्भवती/धात्री महिलाएं सीधे लाभान्वित होंगी।
आंगनबाड़ी सेविका: केंद्र की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका को सौंपी गई है.
संवाददाता अभिजीत गाईन