दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
स्थानीय कस्बे के रामनगर कृषि मंडी के समीप भाग रहे एक चोर को सोमवार दोपहर में कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से सब्बल, नमकीन, बिस्किट, तेल, मसाला, गुटखा सहित चोरी का सामान बरामद हुआ। आरोपी को न्यायालय में चालान कर दिया गया है।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि शनि कुमार पुत्र रमल राम निवासी कस्बा वार्ड नंबर 02 ,को रेलवे गेट के पास कृषि मंडी के समीप संदिग्ध अवस्था में देखा गया। वह कहीं भागने की फिराक में था। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो वह गुमराह करने लगा। तलाशी लेने पर उसके पास गुमटी से चुराया गया सामान मिला।
कोतवाली पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया। इलाके में चोरी की घटनाओं पर नजर रखी जा रही है।