अरमान खान जिला ब्यूरो रायसेन मा प्रा
रायसेन। मध्यप्रदेश किसान उपर्जान केन्द्रों की अव्यवस्था, टोकन सिस्टम में नादरशाही, तुलाई में भ्रष्टाचार और भुगतान में लेट लतीफी से किसान परेशान हैं। किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस गुरुवार को भोपाल हाईवे जाम करेगी।
स्लॉट बुकिंग और टोकन सिस्टम पूरी तरह फेल
विधायक देवेंद्र पटेल ने आज रायसेन में प्रेस वार्ता में कहा कि मध्य प्रदेश में किसान परेशान हैं, जनता परेशान है, आज के समय में यदि चुनाव हो जाएं तो जनता कांग्रेस को ही चुनेगी। उन्होंने कहा कि हालात इतने खराब हैं कि खुले में फसल खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। क्या यहीं किसान सम्मान है। किसानों के साथ धोखा हो रहा है।2700 रूपये क्विंटल का वादा लेकिन 2300 से बोली शुरू हो रही है।
गेहूं और सोयाबीन का पैसा समय पर नहीं मिल रहा। साहूकार और बैंक के बीच किसान पिस रहा है। उन्होंने कहा खाद एव डीएपी और यूरिया की किल्लत बनी हुई है।
कांग्रेस की क्या है मांगे
किसानों को भावान्तर का पूरा भुगतान मिले, पुराना भुगतान भी पूर्ण रूप से अदा किया जाए, हर किसान की फसल का समर्थन मूल्य पर गांरटीड खरीदी हो, 7 दिन के भीतर फसल उर्पाजन के भुगतान की कानूनी गारंटी,उपार्जन केन्द्रों की संख्या और क्षमता दोगुनी की जाए,
उर्पाजन केन्द्रों पर तुलाई की मात्रा 2250 क्विंटल से बड़ाकर 5000 क्विंटल की जाए,
खाद, बीज और जूट बैग की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित हो,नरवाई नियमों में व्यवहारिक सुधार हो ओर दण्डात्मक कार्यवाही पर रोक लगे, कर्ज माफी और ब्याज राहत का स्पष्ट रोडनेप बताएं, बीमा और मुआवजा भुगतान की समय सीमा तय हो,मध्यप्रदेश का किसान आज यह सवाल पूछ रहा है “मेहनत मेरी, फसल मेरी, तो व्यवस्था किसकी”। कांग्रेस यह साफ संदेश देना चाहती है कि किसान के साथ अन्याय अब और नहीं चलेगा। यह सिर्फ आंदोलन नहीं अधिकार की लड़ाई है, अगर सरकार से सुधार नहीं किया तो यह आक्रोश सड़कों से निकलकर सत्ता के दरवाजे तक पहुंचेगा। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से विधायक श्री पटेल, शहर कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल, राजू महेश्वरी, सय्यद जावेद आदि मौजूद रहे