अरमान खान जिला ब्यूरो रायसेन
रायसेन जिले के मंडीदीप के वार्ड क्रमांक-9 में गुरुवार को दिनदहाड़े एक युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की उम्र करीब 20 से 21 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मंडीदीप थाना प्रभारी रंजीत सराठे एवं एसडीओपी शीला सुराना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।