छुटमलपुर सहारनपुर
मिली जानकारी के अनुसार अमनदीप पुत्र रामप्रवेश निवासी फतेहपुर भादो की 20 अप्रैल को शादी देहरादून हुई थी जिसमें उसकी पत्नी 25 मई को शाम को अपने घर देहरादून चली गई थी जिसने बीती रात अन्य लोग घर पर ही थे करीब 9 बजे अपने दुसरे घर फतेहपुर में ही चले गए थे वही शाम के वक्त लक्की, निखिल, योगेश, अपने घर की और घूमने के लिए आए थे तब तक सब कुछ ठीक ठाक था लेकिन सुबह जब योगेश करीब 9 बजे अपने घर पहुँचा तो घर में मैन गेट के बराबर में लगी खिड़की को फाड़कर शायद चोर अंदर घुसे थे और अंदर घुशकर पुरे घर को खंगाल डाला वही अलमारी का लॉक तोड़ते हुए अलमारी में रखे सोने का एक गले का सेट, एक मंगलसूत्र, एक नथ, एक टिक्का, व दो अंगूठी वही चाँदी के एक सेट, जिसपर सोने का पानी फिरा हुआ था व चाँदी के तीन कड़े,एक पंचांगला, दो जोड़ी पाजेब, अंगूठी, मंगलसूत्र, दो जोड़ी बिच्छूवे व 30 हजार रूपये नगद व शादी में मिले शगुन के लिफाफे जो पैसे सहित रखे हुए थे चोर लेकर फरार हो गये वही हद तो तब हो गई जब चोरो ने जेवरत व कैश के साथ घर में हुई बिजली की कॉपर की फिटिंग के तार भी पुरे घर के निकाल कर ले गए जिसकी सुचना 112 पुलिस व थाना फतेहपुर को दी गई पुलिस मौके पर पहुँचकर लिखा पढ़ी कर वापिस लौट आई हैरत की बात हैं की पूर्व में हुई चोरियो का फतेहपुर पुलिस अभी खुलाशा भी नहीं कर पाई और बीती रात चोरो ने लाखो रूपये के साथ चोरी की एक और बडी घटना को अंजाम दे डाला वही क्षेत्र में हो रही चोरिया पुलिस की रात्री गस्त पर भी सवालिया निशान खडे करती हैं आखिर जब लगातार चोरिया हो रही हैं तो पुलिस रात्री गस्त कहा कर रही हैं अब देखना हैं पुलिस इस चोरी का खुलासा कर पाती हैं या नहीं, या पूर्व में हुई चोरियो की भाती ही ये भी कागजो तले तबकर रह जाएगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा सावन सैनी
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़