दुद्धी सोनभद्र।
प्रेस क्लब दुद्धी द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर दुद्धी तहसील के समस्त पत्रकारों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम कल 30 मई को पूर्वाह्न 11 बजे होटल अथर्व निकट तुलसी निकेतन में होगा। प्रेस क्लब ने सभी पत्रकार बन्धुओं से समय पर उपस्थित होने का निवेदन किया है।
प्रेस क्लब दुद्धी के निवेदक प्रमोद कुमार ने बताया कि हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर यह कार्यक्रम पत्रकारों का अभिनंदन और स्वागत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। प्रेस क्लब द्वारा उपस्थित पत्रकारों का सम्मान भी किया जाएगा।कहा कि हिंदी पत्रकारिता दिवस पर हम सभी पत्रकार भाइयों और बहनों को एक साथ लाकर उनके योगदान को सराहना चाहते हैं।
आयोजक ने कहा कि कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समय पर आगमन आवश्यक है।