कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत ने किया कक्षा- कक्षों का लोकार्पण

अलवर जिले की बानसूर तहसील के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चूला में शकुंतला रावत कैबिनेट मंत्री उद्योग एवं वाणिज्य तथा सार्वजनिक उपक्रम व देवस्थान विभाग ,राजस्थान सरकार द्वारा समग्र शिक्षा अभियान तहत के तहत निर्मित दो कक्षा कक्षा का लोकार्पण किया गया ।

इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय में एक कक्षाकक्ष बरामदे सहित बनवाने की मंच से घोषणा की । विद्यालय प्रधानाचार्य मेहताब सिंह चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर मंत्री का शाल, साफा ,माल्यार्पण , बुके भेंट कर विद्यालय की तरफ से स्वागत किया गया ।ग्राम पंचायत एवं विद्यालय की तरफ से अभिनंदन पत्र भी भेंट किया गया । इस अवसर पर बानसूर पंचायत समिति प्रधान सुमन यादव एवं समाजसेवी सुभाष चंद्र यादव का भी सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में सीबीईओ मनोज शेखावत ,एसीबीईओ इंद्राज गुर्जर, संदर्भ व्यक्ति ताराचंद अभियन्ता महेश चंद शर्मा ,ग्राम विकास अधिकारी कमल चंद शर्मा, ,समाजसेवी पूर्ण चंद गुर्जर ,महेश चंद शर्मा, सोमदत्त शर्मा, हवा सिंह छावड़ी, दुलीचंद चौधरी विद्यालय का समस्त स्टाफ सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
ब्योरो रिपोर्ट महेंद्र कुमार दी इंडियन टीवी न्यूज राजस्थान