महासमुंद छत्तीसगढ़
लोकेशन पिथौरा
रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा महासमुंद
नक्सलियों का सामना करते हुए हमारे क्षेत्र के जांबाज सिपाही अमर शहीद विवेकानंद त्रिपाठी शहादत को प्राप्त हो गए थे अंचल के वीर अमर शहीद श्री विवेकानंद त्रिपाठी जी का संक्षिप्त जीवन परिचय
उनका जन्म 4 जून 1963 को निवासी ग्राम- पिथौरा
थाना- पिथौरा जिला-महासमुंद में हुवा था
पिता- स्व. विष्णुचरण त्रिपाठी माता- सीता त्रिपाठी
वीरवधु- अहिल्या त्रिपाठी
पद- सऊनि थाना- बचेली जिला- दंतेवाडा ड्यूटीरत थे
घटना- शहीद जवान थाना बचेली जिला दंतेवाडा के घोर नक्सल क्षेत्र में तैनात थे शहीद सहा. उप निरीक्षक विवेकानंद त्रिपाठी द्वारा अपनी सेवा काल में कई नक्सली हमलों के दौरान अदम्य साहस का परिचय दिया है दिनांक 3-6-2012 को साप्ताहिक बाजार के भीड़- भाड़ इलाके में नक्सली घात लगाकर अचानक पीछे से प्राण घातक हमला करने से घटना स्थल पर ही शहीद हो गए। श्रद्धांजलि सभा में श्रीमती अहिल्या त्रिपाठी अनंत सिंह वर्मा सुरेंद्र सलूजा अमरप्रीत छाबड़ा रमेश सोनी राजेश चौधरी आरती खालसा रेशमा त्रिपाठी रमेश श्रीवास्तव एवं कार्यक्रम का संचालन दिनेश साहू उपस्थित थे।