ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट
जिला बस्तर छत्तीसगढ़
कॉन्टिनेंटल अस्पताल, जगदलपुर में सामने आई अनियमितताओं, कर्मचारियों की शिकायतों एवं अनुबंध शर्तों के संभावित उल्लंघन के मामलों को लेकर बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रतिनिधिमंडल ने गवर्नमेंट बोर्ड मेंबर एवं पुलिस अधीक्षक, बस्तर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की निष्पक्ष जांच, अनुबंध की शर्तों के पालन की समीक्षा तथा एनएमडीसी द्वारा प्रतिवर्ष दिए जा रहे लगभग ₹25 करोड़ सीएसआर फंड के उपयोग एवं अस्पताल प्रबंधन के साथ हुए अनुबंध का स्वतंत्र ऑडिट कराने की मांग की गई।
जनता के स्वास्थ्य अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।
पारदर्शिता, जवाबदेही और दोषियों पर कार्रवाई तक संघर्ष जारी रहेगा।