सीतामढ़ी
सीतामढ़ी रीगा में मौत बनकर आंधी में गिरा पीपल का पेड़ गिर गया, जिसमें एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घर के सभी लोग रात को खाना खा कर सो रहे थे। तभी आंधी में घर पे पीपल का पेड़ गिर गया जिसमें पिता पुत्र जख्मी हो गए। और मां के साथ 3 मासूम बच्चों की गई जान चली गई। यह खौफनाक हादसा आधी रात को हुआ जब पूरे गांव वाले सो रहे थे। यह घटना रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी पंचायत के धनुषी टोला वार्ड नंबर 01 में घटी है। मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह साथ में रीगा थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी व बीडीओ संजय पाठक ने मामले की जांच पड़ताल की। और घायलो को एम्बुलेंस से तुंरत सीतामढ़ी हॉस्पिटल भेज गया।।
सीतामढ़ी पुष्पक सिंह रिपोर्टर