सहारनपुर
सहारनपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) के अध्यक्ष द्वारा अवैध निर्माणों एवं अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अपनाए गए सख्त रुख के बाद अब शहर में पूर्व में हुए कथित बड़े अवैध व्यावसायिक निर्माणों को लेकर भी जांच की मांग की जा रही है, चर्चा का विषय बने इन मामलों में कुछ चर्चित बिल्डरों और विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत के आरोप भी सामने आ रहे हैं।
स्थानीय सूत्रों और चर्चा के अनुसार, शहर के विभिन्न विकास प्राधिकरण के जॉन-1 जॉन-2, जॉन-3, जॉन-6, जॉन-7 और जॉन-8 में पूर्व में कई ऐसे व्यावसायिक निर्माण किए जाने की बात सामने आती रही है, जिन्हें नियमों को दरकिनार कर और कथित रूप से विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से पूरा कराया गया।
इन निर्माणों में अवैध मार्केट, होटल, कमर्शियल हॉल, फैक्ट्रियां और गोदाम शामिल हैं, जिनको लेकर समय-समय पर अनियमितताओं और सेटिंग के आधार पर निर्माण स्वीकृति या संरक्षण दिए जाने के आरोप भी सामने आए थे । चर्चा यह भी रही है कि इन मामलों में कुछ बिल्डरों ने कथित रूप से प्रभाव का इस्तेमाल कर नियमों की अनदेखी करते हुए निर्माण कार्य पूर्ण कराए।
अब जब प्राधिकरण अवैध निर्माणों पर सक्रिय अभियान चला रहा है, तो एक बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या पुराने और लंबे समय से चर्चा में रहे इन विवादित निर्माणों के मामलों की भी निष्पक्ष जांच की जाएगी, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके।
समय रहते इन सभी मामलों की विस्तृत समीक्षा कर दोषियों पर कार्रवाई की जाती है तो इससे न केवल अवैध निर्माणों पर रोक लगेगी बल्कि प्राधिकरण के राजस्व में भी महत्वपूर्ण वृद्धि संभव है।
जल्द पूरी फिल्म रिलीज़ होगी तथ्यों के साथ..
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़