किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
रायपुर/बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ में बाल श्रम के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रशासन और संबंधित विभागों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर और बिलासपुर से कुल 20 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया है।
संयुक्त टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों और कार्यस्थलों पर निरीक्षण कर बाल श्रमिकों की पहचान की और उन्हें तत्काल रेस्क्यू किया। कार्रवाई के दौरान संबंधित नियोक्ताओं के खिलाफ बाल श्रम निषेध कानून के तहत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।
रेस्क्यू किए गए बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उनकी काउंसलिंग, स्वास्थ्य जांच और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई। साथ ही उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और पुनर्वास की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी बाल श्रम कराया जाता दिखाई दे तो इसकी सूचना संबंधित विभाग या चाइल्ड हेल्पलाइन को दें, ताकि बच्चों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके। सरकार ने स्पष्ट किया है कि बाल श्रम के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।