दुद्धी सोनभद्र ।(विवेक सिंह)
कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाट पर आज शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे एक स्कूटी दुर्घटना में विजय कुमार (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार विजय, उनकी पत्नी, ससुर और लगभग चार वर्ष का एक बच्चा एक स्कूटी पर सवार होकर केवाल गांव से कोटा कोन उपचार संबंधी कार्य के लिए जा रहे थे।
रजखड़ घाट पर स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। दुर्घटना में स्कूटी चालक विजय कुमार को गंभीर चोटें आईं। घटना स्थल से गुजर रहे राहगीर ने स्थिति देख कर तत्काल एम्बुलेंस नंबर 108 को सूचित किया। एम्बुलेंस टीम के ईएमटी पंकज और चालक गौतम फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को दुद्धी सीएचसी तक पहुंचाया।जहां डॉ. विनोद सिंह की देखरेख में विजय कुमार का उपचार जारी है।वहीं स्कूटी पर सवार बाकी परिवार के सदस्य सुरक्षित बताए गए है ।