बदायूँ।
सोमवती अमावस्या पर्व के पावन अवसर पर कछला गंगा घाट पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दृष्टिगत जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगमता और सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी (DM) बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बदायूँ द्वारा संयुक्त रूप से कछला गंगा घाट का स्थलीय भ्रमण व सघन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान दोनों आला अधिकारियों ने संपूर्ण घाट परिसर का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व सख्त दिशा-निर्देश जारी किए।एसएसपी बदायूँ ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों का निर्देश देते हुए कहा कि घाट और उसके आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।गोताखोर और जल पुलिस की पैनी नज़र रहेगी गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग और जल पुलिस/गोताखोरों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।सीसीटीवी और निगरानी से 24घंटे रहेगी निगरानी संवेदनशील स्थानों पर पैनी नजर रखने और असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिस बल मुस्तैद रहेगा।जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।घाटों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने और रात्रि के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।महिला श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम (कपड़े बदलने के स्थान) और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के निर्देश दिए गए।कछला घाट की ओर आने वाले मार्गों पर जाम की स्थिति न बने, इसके लिए रूट डाइवर्जन और पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने की बात कही गई।प्रशासन का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को एक सुरक्षित और सुगम माहौल देना है। सभी विभाग आपसी समन्वय (Coordination) के साथ काम करें ताकि सोमवती अमावस्या का यह पर्व शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न हो सके।
रिपोर्ट:शुऐब खान ब्योरो चीफ बरेली मण्डल