✍ किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
*छत्तीसगढ़ 51 लाख घरेलू उपभोक्ताओं में से 41 लाख पर बिजली दर वृद्धि का सीमित असर***
*रायपुर।* छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न राहत योजनाओं के चलते बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी का असर अधिकांश घरेलू उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा।
प्रदेश के करीब 51 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं में से 41 लाख परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने से अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ेगा।
सरकार के अनुसार, 14.5 लाख बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों को हर महीने 30 यूनिट तक बिजली निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है, जिसका पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करती है।
इसके अलावा, 26.5 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक बिजली की खपत पर 50 प्रतिशत तक की छूट का लाभ मिल रहा है। इस वजह से बिजली दरों में हुई वृद्धि का इन उपभोक्ताओं पर सीमित प्रभाव पड़ेगा।
सरकार का कहना है कि इन राहत योजनाओं का उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों को महंगाई से राहत देना और सस्ती बिजली उपलब्ध कराना है।