रामनगर में दो बाइकों की भीषण टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल,सीएचसी दुद्धी से जिला अस्पताल रेफर
दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)आज बुधवार सुबह रामनगर वार्ड नंबर-10 के पास दो मोटरसाइकिलों की भीषण टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायिल को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी दुद्धी से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुम्हान गांव निवासी 28 वर्षीय श्रीकांत पुत्र लवकुश सुबह लगभग साढ़े 8 बजे घर से जरूरी सामान लेने दुद्धी बाजार आ रहे थे। इसी दौरान कस्बा रामनगर वार्ड-10 के पास, पूर्व सभासद के घर के सामने विपरीत दिशा से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनके बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रीकांत सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक सुरक्षित बताया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि लूना सवार को बचाते हुए दोनों बाइक आपस में टकरा गईं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई ।वहीं सूचना पर दुद्धी थाना पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। पुलिस एवं स्थानीय की मदद से घायल को एक निजी वाहन से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पहुंचाया गया, जहाँ तैनात चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने श्रीकांत के बाएं पैर में गंभीर चोट के साथ फ्रैक्चर को गंभीर देखते हुए उन्हें आगे के उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
वहीं पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है ।