ब्यूरो चीफ महासमुदं छतीसगढ
संतन दास मानिकपुरी
ओड़िसा से मध्यप्रदेश गांजा तस्करी कर रहे दो तस्कर गिरफ्तार।*
17.500 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, कीमती 08 लाख 75 हजार रूपये।*
अवैध गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार एवं 02 नग मोबाईल सहित कुल 09 लाख 38 हजार रूपये की संपत्ति जप्त।*
भवानीपटना (उड़िसा) से लाकर शिवपुरी(म.प्र.) में खपाने की थी योजना।*
पुलिस को चकमा देने महिला ,बच्चो के साथ गांजा परिवहन कर रहा था तस्कर*
सटीक सूचना, एवं त्वरित कार्यवाही से गांजा तस्करों को पकड़ने में मिली सफलता।*
माह जनवरी से अब तक के दर्ज 103 प्रकरण में कुल 7225.351 किलो (72 क्वि. 25 किलो) गांजा जब्त कीमत लगभग 36 करोड़, 02 लाख, 64 हजार 950 रूपये।*
गांजा के प्रकरण में माह जनवरी से अब तक 252 आरोपी गिरफ्तार जिसमें छ.ग. के 62 व 190 अन्य राज्यों से।*
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उड़िसा से छत्तीसगढ़ की ओर एक टाटा इण्डिका कार क्रमांक एम.पी. 04 सी. बी . 0848 में 02 ब्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन की सूचना पर ग्राम टेमरी जांच नाका के पास उक्त कार सवार को रोककर नाम पता पुछताछ करने पर अपना अपना नाम दिनेश गिरी गोस्वामी पिता भरतलाल उम्र 35 साल निवासी जाखनोद थाना पोहरी जिला शिवपुरी (मध्यप्रदेश) एवं ललिता जाटव पति परमाल जाटव उम्र 26 साल निवासी धुवानी जिला शिवपुरी (मध्यप्रदेश) का रहने वाला बताये। पुछताछ में आरापीयों ने गांजा तस्करी की बात कबूल की, वे इस गांजा को भवानीपटना (ओड़िसा) से खरीदकर शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में बिक्री करने के लिए ले जा रहे थे। आरोपीयों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर अप.क्र. 92/2026 धारा 20(b)(ii)(b) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी* 01-दिनेश गिरी गोस्वामी पिता भरतलाल उम्र 35 साल निवासी जाखनोद थाना पोहरी जिला शिवपुरी (मध्यप्रदेश)
02-ललिता जाटव पति परमाल जाटव उम्र 26 साल निवासी धुवानी जिला शिवपुरी (मध्यप्रदेश)
*जप्त संपत्ति*
(01) 17.500 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 8,75,000 रू.
(02) एक कार किमती 50,000 रू.
(03) 02 नग मोबाईल किमती 13,000 रू.
*जुमला 09 लाख 38 हजार रूपये की संपत्ति जप्त।*