ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

हरदोई****बगैर परमिट वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करें: डीएम*

```

*ब्रेकिंग न्यूज़ जिला हरदोई से*

*इंडियन टीवी न्यूज़ ब्यूरो चीफ रफीक अहमद एवं ममता वर्मा की विशेष रिपोर्ट*

*बगैर परमिट वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करें: डीएम*

 

 

 

#हरदोई: विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को प्रवर्तन के सम्बन्ध में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने एआरटीओ को निर्देश दिए कि डग्गामार वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। परमिट उल्लंघन वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

 

 

 

 

 

 

इसके साथ ही मोबाइल से बात करते हुए वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की जाए। प्रवर्तन कार्य के प्रति शिथिलता बरतने पर पीटीओ को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। स्कूली वाहन किसी भी कीमत में मानक के विपरीत न संचालित हों। ओवरलोडिंग वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग को निर्देश दिए कि मिलावटी सामान को लेकर लगातार छापेमारी की कार्रवाई की जाए। औषधि विभाग को निर्देश दिए कि निरीक्षण की कार्रवाई लगातार की जाए। लगातार छापेमारी की जाए।

 

 

 

 

 

उन्होने बाट-माप अधिकारी के पिछली बैठक में अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई और निर्देशित किया कि प्रवर्तन में किसी भी प्रकार की कोताही न की जाए। खनन अधिकारी को निर्देश दिए कि अवैध खनन को लेकर प्रभावी कार्रवाई की जाए। अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि बिजली चोरी रोकने के लिए कॉम्बिंग ऑपरेशन किये जायें। जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिया कि अवैध शराब का कारोबार रोकने के लिए लगातार छापेमारी की जाए। वाणिज्य कर विभाग को निर्देश दिया कि जीएसटी की चोरी रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। विनियमित क्षेत्र विभाग को निर्देश दिया कि प्रवर्तन की कार्रवाई में लापरवाही न की जाए।

 

 

 

 

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी, जिला विकास अधिकारी एपी सिंह, डीसी मनरेगा प्रमोद कुमार चंद्रोल, जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर, अधिशासी अभियंता शारदा नहर अखिलेश गौतम, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रामप्रकाश के अलावा समस्त उपजिलाधिकारी व प्रवर्तन से सम्बन्धित विभागों के कई अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *