इंडियन टीवी न्यूज़ जिला प्रभारी मोहम्मद इकराम
साहनपुर। नगर पंचायत साहनपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष खुर्शीद मंसूरी, अधिशासी अधिकारी अनुज कुमार रावत, कार्यालय लिपिक सादिक बेग, जलकल लिपिक आरिफ मलिक सहित नगर पंचायत के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।इस अवसर पर चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। स्वच्छ पर्यावरण, शुद्ध वायु और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए लोगों से भी अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी सुरक्षा करने की अपील की।